https://images.jansatta.com/2019/12/royal-enfield-tips-small-620x400.jpg?w=680&h=439
प्रतिकात्मक तस्वीर: Royal Enfield अपने नए बीएस6 मॉडल्स को 1 अप्रैल 2020 से पहले लांच करेगा।

Royal Enfield: एलॉय व्हील, BS6 इंजन और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ लांच होगी Classic 350, ​बढ़ेगा माइलेज!

Royal Enfield की तरफ से पेश की जाने वाली Classic 350 कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक है। अब कंपनी इसे नए BS6 इंजन के साथ अपडेट कर बाजार में पेश करने जा रहा है। इसमें कंपनी नए डिजाइन के साथ ही कंपनी फिटेड एलॉय व्हील प्रयोग कर रही है।

by

Royal Enfield Classic 350 BS6: देश के ऑटोमोबाइल बाजार में इस समय अपडेशन का दौर चल रहा है। सरकार के निर्देशानुसार सभी वाहन कंपनियां अपने वाहनों को नए BS6 इंजन के साथ अपडेट कर बाजार में पेश करने में जुटी हैं। ऐसे में खबर आई है कि प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield भी अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक Classic 350 को नए BS6 इंजन के साथ अपडेट कर बाजार में पेश करने जा रहा है।

गाड़ी वाड़ी में छपी​ एक रिपोर्ट के मुताबिक नई अपडेटेड Classic 350 में कंपनी न केवल इंजन को अपडेट करेगी बल्कि इस बाइक को नया डिजाइन भी दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बाइक को रंग के साथ ही एलॉय व्हील के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का भी प्रयोग किया जा सकता है। नए इंजन अपडेशन का असर बाइक के परफॉर्मेंस और माइलेज पर भी देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि इससे बाइक का माइलेज बढ़ेगा।

कंपनी इस बाइक को दो नए रंगों के साथ बाजार में उतारेगी जिसमें गनमेटेल ग्रे और स्टील्थ ब्लैक कमर शामिल होंगे। इस बाइक की सबसे खास बात ये होगी कि इसमें कंपनी फिटेड एलॉय व्हील मिलेगा। जो कि युवाओं को खासा आकर्षित करेगा। ज्यादातर युवा अपनी बाइक्स में बाजार से खरीद कर एलॉय व्हील का प्रयोग करते हैं, ताकि बाइक को अलग लुक दिया जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Classic 350 के इस अपडेटेड वर्जन को क्रोम कलर में भी पेश करेगी, लेकिन इसमें एलॉय की जगह स्पोक व्हील का प्रयेाग किया जाएगा। इन बाइक्स के फ्यूल टैंक पर भी कंपनी नए डिजाइन का प्रयोग कर रही है। इसमें टैंक पर एक स्ट्रीप और उसके बीच में Royal Enfield का ‘लोगो’ लगाया जाएगा।

बता दें कि, हाल ही में Royal Enfield ने अपने बाइक्स के लिए एक कस्टमाइजेशन प्रोग्राम को शुरु किया है। जिसके तहत ग्राहक अपने पसंद के अनुसार बाइक्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी 16 अलग अलग तरह के एग्जॉस्ट यानी साइलेंसर भी उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा बाइक्स में लगने वाले अन्य एक्सेसरीज जैसे, हैंडलबार, लेग गार्ड, इंजन गार्ड, रियर व्यू मिरर इत्यादि का भी चुनाव कर सकते हैं। कंपनी अपने एक्सेसरीज पर पूरे 2 साल की वारंटी दे रही है।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2019/11/FAKE-CBI-OFFICER-ARRESTED_JPG.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/shootout.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/FIRE85.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/06/sadhguru-pravachan-on-food.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2018/12/phule1.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2019/12/parliament-CAB.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/DIEGO-MARADONA-DAUGHTER-JAN3850.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/sidda-550.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/BSP-Mayawati.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/light-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/railway-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/raod-Accident-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/friend-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/CHOUPAL-2-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 Jawa फैंस के लिए खुशखबरी: बाइक्स की वेटिंग पीरियड हुई कम! महज 10 दिन में डिलीवर होगी बाइक 2 Honda Activa 6G से लेकर Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक तक, भारत में आने वाले है ये 5 नए स्कूटर 3 क्या Hyundai Nexo होगी देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्यूल सेल कार? जो धुएं की जगह करती है पानी का उत्सर्जन!

जस्‍ट नाउX

https://images.jansatta.com/2019/12/parliament-CAB-200x129.jpg?w=100

ओवैसी ने सदन में नागरिकता संशोधन बिल फाड़ा, इस हिस्से को संसद की कार्यवाही से हटाया गया