https://images.jansatta.com/2019/10/priyanka-gandhi-2-620x400.jpg?w=680&h=439
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

प्याज के बाद अब पेट्रोल की मार, दिल्ली में एक साल बाद 75 रुपये प्रतिलीटर पहुंची कीमत, प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

प्याज और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर हमला बोला।

by

प्याज के बढ़ते दाम से परेशान आम जनता पर अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की मार पड़ रही है। दिल्ली में एक साल बाद पेट्रोल की कीमत 75 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। चार महानगरों में पेट्रोल 5 पैसे महंगा तक महंगा हुआ है। तेल कंपनियों ने उत्पादन की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिये ईंधन के दाम बढ़ाये हैं। बात करें प्याज की तो इसकी कीमत 150 रुपए से 200 रुपए के बीच पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र के सोलापुर बाजार में प्याज की कीमतें 200 रुपये के पार निकल गई हैं।

प्याज और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि महंगाई बढ़ती जा रही लेकिन सरकार सो रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘कई स्थानों पर प्याज 200 रूपये प्रति किलो बिक रही है जबकि पेट्रोल के दाम 75 रूपये प्रति लीटर को पार कर गये हैं। पर भाजपा सरकार अभी सोने के मूड में ही लग रही है।’

बता दें कि दिल्ली में पिछले साल 24 नवंबर को पेट्रोल की कीमत 75.25 रुपये प्रति लीटर था। बात करें अन्य राज्यों की राजधानी की तो मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल 80.65 रुपए, चेन्नई में 77.97 रुपए, कोलकाता में 77.67 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि इनकी तुलना में दिल्ली में कीमत कम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम में बदलाव और रुपया-डॉलर विनिमय दर में बदलाव के आधार पर पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में दैनिक आधार पर संशोधन किया जाता है। 9 नवंबर के बाद से पेट्रोल के दाम चढ़ रहे हैं। इसका एक कारण डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर भी रहा है। सऊदी अरब के तटों पर स्थित बड़े तेल संयंत्र पर सितंबर के मध्य में हमले के बाद ईंधन के दाम में तेजी आयी थी।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2019/12/citizen-amendment-bill-lok-sabha.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/gandhi-and-bose.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/CAB.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/shootout.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/06/lajward-stone.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2019/12/bhojpuri-video-song.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/sarkari-naukri-2.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/DIEGO-MARADONA-DAUGHTER-JAN3850.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/Flipkart-1.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/light-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/railway-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/raod-Accident-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/friend-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/CHOUPAL-2-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 JNU फीस बढ़ोतरी: छात्रों पर लाठीचार्ज, राष्‍ट्रपत‍ि भवन की तरफ बढ़ रहे थे प्रदर्शनकारी 2 मुख्यमंत्री ने मनाया कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन, तोहफे में बांटा एक-एक किलो प्‍याज 3 ‘मुस्लिमों को गलत दी गई 5 एकड़ जमीन’ हिंदू महासभा का दावा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की रिव्यू पिटिशन

जस्‍ट नाउX

https://images.jansatta.com/2019/12/BHU-200x129.jpg?w=100

BHU में अब दलित प्रोफेसर निशाने पर! लगाया आरोप- मुस्लिम स्कॉलर फिरोज का साथ देने पर हुई गालीगलौच, मारपीट की कोशिश