https://img.dainiksaveratimes.com/Uploads/img/2019/12/9/6709122019011039.jpg

Box Office Collection: अर्जुन का नया अंदाज फैंस में छोड़ रहा है अपनी छाप, जानिए कलेक्शन के बारे में खास 

by

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी, मोहनीश बहल और जीनत अमान स्टारर फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर को सिमेमाघरों में रिलीज हुई। ऐतिहासिक घटना पर आधारित इस फिल्म को धीरे-धीरे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। तो आइए आपको बताते हैं फिल्म की अब तक की कलेक्शन के बारे में खास रिपोर्ट। 

बता दें कि फिल्म पानीपत ने पहले दिन 4.12 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक पानीपत ने तीसरे दिन 7.5-8 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने तीन दिनों में करीब 17.5 से 18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

यह भी पढ़ें:- BB13: घर से बेघर हो आग बबूला हुईं Himanshi Khurana, इस कंटेस्टेंट को बताया असल वजह

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सभी की एक्ट‍िंग उम्दा बताई गई है। पानीपत में अफगानिस्तान से आए अब्दाली यानी संजय दत्त और मराठा शासक सदाशिव राव भाऊ यानी अर्जुन कपूर के बीच जंग दिखाई गई है। वहीं अब आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है, ये देखना बेहद दिलचस्प रहेगा।

यह भी पढ़ें:- B'day Spl: 'मिस एशिया' का खिताब जीत Dia Mirza बनीं थीं बॉलीवुड की जान, 16 की उम्र में करती थीं ये काम

 

 

 

DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS

Web Title: Panipat box office collection ...