https://images.jansatta.com/2019/10/Maharashtra-3-620x400.jpg?w=680
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल फोटोः PTI)

15 में 12 सीटों पर हुई बीजेपी की जीत, येदियुरप्पा की सरकार को मिला पूर्ण बहुमत

कर्नाटक के 15 विधानसभा सीटों में से 12 सीटों पर बीजेपी की जीत हुई है। इस जीत से येदियुरप्पा की सरकार को पूर्ण बहुमत मिली है।

by

अथानी सीट को बीजेपी के नाम करते हुए महेश कुमातली ने कांग्रेस उम्मीदवार को अच्छे वोटों से हरा दिया है। 2018 में इस सीट से कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।

बीजेपी के श्रीमंत बालासाहेब पाटिल ने कर्नाटक की कागवाड़ सीट जीत ली है। पाटिल ने अपने कांग्रेस उम्मीदवार भरमगौड़ा अलागौड़ा कागे को 18,557 वोटों से हराया है।

गोकक विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है। रमेश जारकीहोली शुरुआत से बढ़त बनाए हुए थे और अंत में जीत उन्हें ही हासिल हुई। रमेश जारकीहोली ने कांग्रेस पार्टी के लखन लक्ष्मणराव जारकीहोली को 29,006 मतों जीत हासिल की है। बता दें कि अगर बीजेपी कम से कम छह सीटों पर जीत नहीं हासिल कर पाती तो राज्य में उसके हाथ से सत्ता चली जाती।

पूर्व के चुनाव में इन 15 सीटों में से 12 सीटें जीतने वाली कांग्रेस केवल दो निर्वाचन क्षेत्रों हुनसुर और शिवाजीनगर पर ही आगे चल रही है। विपक्षी दल कांग्रेस और जद(एस) के लिए ये नतीजे एक बड़ा झटका हैं।

येल्लापुर से भाजपा उम्मीदवार अराबैल शिवराम हेब्बार कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। अभी उपचुनावों के लिए मतगणना चल रही है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि हेब्बार ने कांग्रेस के भीमण्ण नाइक को 31,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।

कर्नाटक के उपचुनावों की शुरुआती रुझान में बीजेपी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। बता दें कि 15 में 10 सीटों पर बीजेपी का कब्जा दिख रहा है। वहीं अन्य विपक्षी पार्टी जैसे कांग्रेस और जेडीएस को दो सीटों पर बढ़त मिली है। वोटों की गिनती अभी भी जारी है। भाजपा उम्मीदवार शिवराज हेब्बार (येल्लापुर), रमेश जारकीहोली (गोकाक), श्रीमंत पाटिल (कागवाड) और महेश कुमातली (अथानी) आगे चल रहे हैं।

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। इसके लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। शुरुआती रुझान में बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं, कांग्रेस 2 और जेडीएस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए थे। बता दें कि इन नतीजों से राज्य की 4 महीने पुरानी येदियुरप्पा सरकार के भाग्य का फैसला होगा। सरकार बरकरार रखने के लिए बीजेपी को कम से कम 6 सीटें जीतनी होगी, जिससे सदन में पार्टी का बहुमत बरकरार रहेगा।

इन सीटों पर हुए थे उपचुनाव: बता दें कि 6 दिसंबर को अठानी, कगवाड़, गोकक, येलापुर, हिरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबेलापुर, के.आर. पुरम यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोटे, केआर पेटे, हुनसूर सीटों पर उपचुनाव हुए थे।