https://images.jansatta.com/2019/12/Puducherry-620x400.jpg?w=680&h=439
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी ने बांटा प्याज। फोटो: ANI

मुख्यमंत्री ने मनाया कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन, तोहफे में बांटा एक-एक किलो प्‍याज

पुडुचेरी में कांग्रेस के हेडक्वाटर के बाहर पार्टी चीफ नमाशिवायम ने सबसे पहले सीएम को प्याज दिए। इसके बाद सीएम और पार्टी चीफ ने मिलकर कार्यकर्ताओं को प्याज बांटे।

by

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का आज 73वां जन्मदिन है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने अपना जन्मदिन न मनाने की बात कही।

वहीं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्याज बांटे। सीएम ने कार्यकर्ताओं को डिब्बों में एक-एक किलो प्याज दिए। उन्होंने ऐसा प्याज के बढ़ते दाम के विरोध में किया।

पुडुचेरी में कांग्रेस के हेडक्वाटर के बाहर पार्टी चीफ नमाशिवायम ने सबसे पहले सीएम को प्याज दिए। इसके बाद सीएम और पार्टी चीफ ने मिलकर कार्यकर्ताओं को प्याज बांटे। वहीं इस दौरान दफ्तर में मौजूद महिला कांग्रेस की सदस्यों को भी प्याज बांटा गया।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्याज के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘जनता को महंगाई ने परेशान करके रखा है। प्याज कई जगह 200 पार पहुच चुका है। पेट्रोल महँगा होकर 75 पार कर चुका है। बीजेपी सरकार अभी सोने के मूड में ही लग रही है।’

गौतलब है कि प्याज की कीमतों में दिन-प्रति-दिन इजाफा ही देखने को मिल रहा है। फिलहाल प्याज के भाव में नरमी का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। प्याज की कीमतें महाराष्ट्र के सोलापुर बाजार में प्याज की कीमतें 200 रुपये के पार निकल गई हैं। इसकी वजह प्याज की कम उपलब्धता है। देश के कई हिस्सों में प्याज 150 से लेकर 200 रुएप के बीच बेचा जा रहा है। बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2019/12/shootout.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/FATHER-RAPED-DAUGHTER_JPG.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/06/sadhguru-pravachan-on-food.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2018/12/phule1.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2019/11/alexa-bills.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/11/vodafone-jio.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/parliament-CAB.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/bhojpuri-video-song.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/light-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/railway-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/raod-Accident-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/friend-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/CHOUPAL-2-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 ‘मुस्लिमों को गलत दी गई 5 एकड़ जमीन’ हिंदू महासभा का दावा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की रिव्यू पिटिशन 2 जीएसटी क्षतिपूर्ति मिलने में देरी से नाराज राज्यों ने कसी कमर, अपनी-अपनी विधानसभा में प्रस्ताव के जरिये केंद्र पर बनाएंगे दबाव 3 Tamil Nadu में नवविवाहित कपल को मिला ‘महंगा’ व अनोखा तोहफा, प्याज का गुलदस्ता लेकर पहुंचे दोस्त

जस्‍ट नाउX

https://images.jansatta.com/2019/12/parliament-CAB-200x129.jpg?w=100

ओवैसी ने सदन में नागरिकता संशोधन बिल फाड़ा, इस हिस्से को संसद की कार्यवाही से हटाया गया