https://images.jansatta.com/2019/12/Naagin-4-1-620x400.jpg?w=680&h=439
Naagin 4 में जैस्मिन भसीन

Naagin 4: नयनतारा की रगों में दौड़ रहा जहर, बदला लेने के लिए बेताब नजर आई नागिन

Naagin 4: शो में पहली बहन का नाम नयनतारा होगा वहीं दूसरी का नाम बृंदा बताया जा रहा है। इन दोनों बहनों के साथ ऐसा क्या हुआ है जो अब ये मिलकर भाग्य का जहरीला खेल खेलने जा रही हैं

by

Naagin 4: नागिन 4 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में भाग्य का जहरीला खेल खेलने वाली दो बहनों को दिखाया गया है। वीडियो में दोनों बहनें कहती नजर आती हैं ‘सपने मेरे हैं, सच्चाई मेरी, कर्म मेरे हैं किस्मत मेरी।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है- ‘उल्झी तकदीर का सुलझेगा राज।’

इससे पहले कलर्स के ऑफीशियल अकाउंट पर एक वीडियो और सामने आया था जिसमें नयनतारा (Jasmin Bhasin) को इंट्रोड्यूज किया गया था। वीडियो में जैस्मिन नागिन के रूप में कहती नजर आईं- ‘कल करे सो आज कर आज करे सो अब, टाइम वेस्ट किया ज्यादा तो बदला लूंगी कब।काफी टाइम वेट किया है मैंने, अब है मेरे बदले की बारे, मेरे जहर के कहर से सब खत्म कर दूंगी। आपको पता है क्या टाइम हुआ है, बदले का?’

शो में पहली बहन का नाम नयनतारा होगा वहीं दूसरी का नाम बृंदा बताया जा रहा है। इन दोनों बहनों के साथ ऐसा क्या हुआ है जो अब ये मिलकर भाग्य का जहरीला खेल खेलने जा रही हैं। फैंस इस सवाल के साथ शो का उत्सुक्ता के साथ इंतजार कर रहे हैं। देखें वीडियो:-

Uljhi taqdeer ka suljhega raaz! Dekhiye #Naagin: Bhagya Ka Zehreela Khel, 14 December se raat 8 baje, sirf #ColorsTv par. @jasminbhasin2806 @niasharma90 @vijayendrakumeria

आखिर किससे और क्यों बदला लेना चाहती हैं नयनतारा और बृंदा। उल्झी तकदीरों का जल्द ही राज सुलझेगा। शो में जैस्मिन के अलावा निया शर्मा भी नजर आएंगी। खबरें हैं कि शो में पुरानी नागिन बेला और शेशा भी नजर आ सकती हैं। इससे पहले के नागिन के सीजन भी हिट हुए थे। अब देखना ये है कि इस बार की नागिनों की कहानी फैंस के दिलों में खास जगह बना पाती है या नहीं।

Kya hoga jab do zindagiyon ke taqdeer saath mein ulajh jayegi? Dekhiye #Naagin: Bhagya Ka Zehreela Khel mein, 14th December se Sat-Sun 8 PM. @niasharma90 @jasminbhasin2806 @vijayendrakumeria Anytime on @voot

इससे पहले एक और प्रोमो सामने आया था जिसमें ये दोनों नागिनें एक शख्स को डरातीं और चौंकाती नजर आई थीं।प्रोमो के साथ कहा गया- ‘क्या होगा जब दो जिंदगियों की तकदीर साथ में उलझ जाएगी?’ बता दें, शो नागिन 4 भाग्य का जहरीला खेल 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसे कलर्स टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे देखा जा सकेगा।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2019/12/ctet85.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/shootout.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/06/sadhguru-pravachan-on-food.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2018/12/phule1.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2018/09/Narendra-Modi-8.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2019/12/parliament-CAB.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/Citizenship-Amendment-Bill.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/DIEGO-MARADONA-DAUGHTER-JAN3850.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/bhojpuri-video-song.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/light-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/railway-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/raod-Accident-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/friend-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/CHOUPAL-2-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 Bhojpuri Song: मोनालिसा का ‘उतार के दुपट्टा’ गाना हुआ हिट, देखें ‘जिद्दी आशिक’ बने पवन सिंह का सुपर रोमांस वाला वीडियो 2 Bigg Boss 13: सलमान ने पोल खोली तो अब रश्मि के लिए जहर उगल रहे अरहान, सोशल मीडिया पर मिल रहे नफरत भरे रिएक्शन 3 Kumkum Bhagya 9 December 2019 Episode Preview: शॉकिंग! प्राची के अपहरण से बौखलाई प्रज्ञा, करेगी सारी हदें पार

जस्‍ट नाउX

https://images.jansatta.com/2019/12/parliament-CAB-200x129.jpg?w=100

ओवैसी ने सदन में नागरिकता संशोधन बिल फाड़ा, इस हिस्से को संसद की कार्यवाही से हटाया गया