https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2019/12/ranchi..jpg

सीआरपीएफ जवान ने कहासुनी के बाद कंपनी कमांडर को मारी गोली, फिर की खुदकुशी

विधानसभा के तीसरे चरण के मतदान की ड्यूटी पर थे तैनात, दो जवान घायल

रांची। छत्तीसगढ़ के रांची में एक सीआरपीएफ जवान ने सोमवार सुबह आपसी विवाद के चलते कंपनी कमांडर (company commander) को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान दो जवान भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे और जवान विक्रम राजवाड़े शामिल हैं। दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में थे। वे यहां खेलगांव स्टेडियम में बने कैंप में रुके हुए थे।

झारखंड (Jharkhand) में 12 दिसंबर को विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान है। चुनावी ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स को भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे और विक्रम राजवाड़े के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद विक्रम ने मेला राम कुर्रे को गोली मार दी उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इससे पहले 4 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप में जवानों में विवाद हो गया था। इसमें रहमान खान नाम के जवान ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, रहमान ने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें…