मुआवजे के पैसे के लिए लिखवाई फर्जी गैंगरेप की रिपोर्ट, दो महिलाएं गिरफ्तार

by

गाजियाबाद। हैदराबाद और फिर उन्नाव रेप कांड के बाद लगातार गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं। इसी के चलते गाजियाबाद में भी दो महिलाओं ने अपने साथ गैंगरेप होने की बात कही और पुलिस को सूचना दी। मसूरी थाने में दोनों महिलाओं ने अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि दोनों महिलाओं ने फर्जी रेप की कहानी बनाई थी।

https://hindi.oneindia.com/img/2019/12/xfakerape-1575887021.jpg.pagespeed.ic.N595f67D8n.jpg

महिलाओं ने बताया कि रविवार की रात डासना आरओबी के नीचे उनके साथ गैंगरेप हुआ है। जब पुलिस ने इसकी तफ्तीश की तो पता लगा यह सारा मामला फर्जी है और यह दोनों महिलाएं पुलिस में फर्जी मुकदमा लिखवा रही थीं।

इन दोनों महिलाओं ने फर्जी रेप की कहानी बनाई ताकि रेप पीड़िता को मिलने वाली सरकारी मदद की रकम उनको मिल सके। सीओ सदर अंशु जैन ने बताया कि पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और फर्जी मुकदमा लिखवाने के आरोप में इन पर कार्रवाई की जा रही है।