https://images.jansatta.com/2019/12/advani-620x400.jpg?w=680&h=439
बीजेपी के दिग्गज नेता एलके आडवाणी। फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस

आडवाणी और बाबरी विध्वंस पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र व एलुमिनाई पर केस

AMU के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी व एमए (एजुकेशन) के छात्र तल्हा मन्नान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को एफआईआर लिखी।

by

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और बाबरी मस्जिद विध्वंस के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के एक छात्र व एलुमिनाई को भारी पड़ गया। उनके खिलाफ दो समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने AMU के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी व एमए (एजुकेशन) के छात्र तल्हा मन्नान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को एफआईआर लिखी।

बीजेपी युवा मोर्चा के नेता ने दर्ज कराई शिकायत: इस मामले में प्रतीक चौहान नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका दावा है कि वह बीजेपी युवा मोर्चा (अलीगढ़) का जिला प्रवक्ता है। उसने बताया, ‘‘मैं फेसबुक पर एक पोस्ट देखा, जिसमें पूर्व गृहमंत्री एलके आडवाणी को बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे से जोड़ते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। यह आपत्तिजनक था।’’

Hindi News Today, 09 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक 

शिकायत में दी यह जानकारी: प्रतीक के मुताबिक, फेसबुक पोस्ट में बाबरी मस्जिद मुद्दे को लेकर कैनेडी लॉन में शाम मीटिंग आयोजित करने का जिक्र था। हालांकि, उससे पहले ही युवाओं ने कानून व्यवस्था भंग होने का हवाला देते हुए मीटिंग रुकवा दी।

Karnataka Hunasur, Yellapur, Shivaji Nagar, Hoskote By-Election Results 2019 LIVE Updates

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच: अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में एएमयू के एक छात्र व एक एलुमिनाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।

एएमयू प्रशासन ने दी यह जानकारी: एएमयू के पब्लिक रिलेशंस इंचार्ज शैफी किदवई ने बताया, ‘‘विश्वविद्यालय प्रशासन को मीटिंग की जानकारी मिली थी, जिसके बाद छात्रों से बैठक न करने का आह्वान किया गया। ऐसे में बैठक आयोजित नहीं की गई।’’

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2019/12/shootout.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/FATHER-RAPED-DAUGHTER_JPG.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/06/sadhguru-pravachan-on-food.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2018/12/phule1.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2019/11/alexa-bills.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/11/vodafone-jio.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/parliament-CAB.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/bhojpuri-video-song.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/light-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/railway-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/raod-Accident-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/friend-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/CHOUPAL-2-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 INDIAN RAILWAYS: तीन साल के बच्चों पर भी टिकट लगाने की तैयारी? जानें कमाई बढ़ाने के लिए सीएजी ने क्या दिया सुझाव 2 2022 का मुंबई नगर निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेगी BJP, 30 वर्षों से BMC पर है शिवसेना का कब्जा 3 बिहार के डाकघरों में मिलेगा गंगाजल, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- 261 पोस्टऑफिस में मिलेगी यह सुविधा

जस्‍ट नाउX

https://images.jansatta.com/2019/12/parliament-CAB-200x129.jpg?w=100

ओवैसी ने सदन में नागरिकता संशोधन बिल फाड़ा, इस हिस्से को संसद की कार्यवाही से हटाया गया