https://images.jansatta.com/2019/12/Panipat-4-620x400.jpg?w=680
फिल्म पानीपत में संजय दत्त

Panipat Box Office Collection Day 3 Update: महाराज सूरजमल कॉन्ट्रोवर्सी से अर्जुन की फिल्म को नुकसान! बॉक्स ऑफिस पर फुस्स ‘पानीपत’

Panipat Box Office Collection Day 3 Live Update: अर्जुन कपूर भी पेशवा लुक में काफी जच रहे थे। लेकिन रिलीज के बाद से ही दर्शकों पर दोनों कलाकारों का जादू भी नहीं चल पाया।

by

Panipat Box Office Collection Day 3 Update: फिल्म पानीपत जबसे सिनेमाघर में आई है काफी ठंडा बिजनेस कर रही है। फिल्म की कहानी में लोगों ने इंट्रस्ट दिखाया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका फायदा फिल्म को नहीं मिल पाया। तो वहीं महाराज सूरज मल के किरदार को लेकर लोगों ने फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि फिल्म में महाराज को जैसे दिखाया गया है वह गलत मैसेज देता है। इससे राजस्थान में तो फिल्म पानीपत को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ सकता है। फिल्म से संजय दत्त का लुक दर्शकों में काफी पॉपुलर हुआ। तो वहीं अर्जुन कपूर भी पेशवा लुक में काफी जच रहे थे। लेकिन रिलीज के बाद से ही दर्शकों पर दोनों कलाकारों का जादू भी नहीं चल पाया।

हालांकि संजय की एक्टिंग की काफी तारीफ हुईं। लेकिन अर्जुन की एक्टिंग को तो बिलकुल पसंद नहीं किया गया और सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा गया।इसी के साथ ही अर्जुन कपूर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4. 12 करोड़ ही कमाए। बेहद धीमी शुरुआत करते हुए फिल्म का कलेक्शन भी काफी कम रहा। इसके बाद दूसरे दिन भी ब़ॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई और सिर्फ 5 करोड़ 78 लाख रुपए ही कमा पाई। 2 दिन में फिल्म ने 9 करोड़ 90 लाख रुपए ही जुटाए। अब तीसरे दिन क्या हाल होता है फिल्म का देखना दिलचस्प है।

क्योंकि इस फिल्म के साथ रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो तो बॉक्स ऑफिस पर राज जमाने में जुटी हुई है। जहां आर्यन की फिल्म 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है वहीं संजय दत्त की फिल्म पानीपत बॉक्स ऑफिस की जंग हारती नजर आ रही है:-