https://images.jansatta.com/2019/12/TATASTEEL-620x400.jpg?w=680&h=439
कंपनी के जमेशदपुर स्थित ऑफिस में यह पहल शुरू की गई है। फोटो: PTI

टाटा स्टील ने मांगी LGBTQ कर्मचारियों से पार्टनर की जानकारी, बदले में दे रही कई फायदे

एचआर पॉलिसी में कहा गया है कि इसकी जानकारी देने पर उन्हें कंपनी की तरफ से कानून के मुताबिक सुविधाएं दी जाएंगी। कंपनी के जमेशदपुर स्थित ऑफिस में यह पहल शुरू की गई है।

by

टाटा स्टील ने एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) कर्मचारियों से उनके पार्टनर की जानकारी मांगी है। इसके बदले में कंपनी उन्हें कई फायदे दे रही है। कंपनी ने नई ह्यूमन रिसोर्स पॉलिसी को शुरू की है जिसमें कहा गया है कि एलजीबीटीक्यू कर्मचारी अपने पार्टनर के बारे में जानकारी दें। एचआर पॉलिसी में कहा गया है कि इसकी जानकारी देने पर उन्हें कंपनी की तरफ से कानून के मुताबिक सुविधाएं दी जाएंगी। कंपनी के जमेशदपुर स्थित ऑफिस में यह पहल शुरू की गई है।

स्टील निर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा ‘सभी कर्मचारियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में कंपनी का यह दायित्व है कि वह ऐसा माहौल बनाए जिसमें सभी को बराबरी, सम्मान मिले। डायवर्सिटी एंड इंक्लूजन पॉलिसी के तहत, टाटा स्टील के कर्मचारियो को कई फायदे मिलेंगे। इसमें हेल्थ चेकअप, मेडिकल सुविधाएं, अडोप्शन लीव, चाइल्ड केयर लीव जैसी सुविधाएं शामिल हैं।’

पार्टनर से हमारा मतलब एक सामान लिंग वाले लोगों से है जो कि एक शादीशुदा जोड़े की तरह रह रहे हैं। बता दें कि एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बाय-सेक्शुअल्स, ट्रांसजेंडर्स और क्वीर) को कहा जाता है। बयान में कहा गया है कि कर्मचारियों को लिंग पुनरीक्षण सर्जरी के लिए वित्तीय सहायता और इसके लिए 30 दिनों की स्पेशल लीव भी मिलेगी।

इन सब के अलावा कर्मचारियों को टाटा एक्सेक्यूटिव प्लान (TEHP), हनीमून प्लान पैकेज और डोमेस्टिक ट्रैवल कवरेज भी मुहैया करवाएगी। कंपनी का यह कदम विश्व स्तरीय समानता को बढ़ावा देना है। जहां हर कर्मचारी का सम्मान किया जाता है और उनकी आवाज को दबाया नहीं जाता। कंपनी एक ऐसे ही माहौल को तैयार करने की दिशा में अग्रसर है।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2019/12/ctet85.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/12/shootout.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/06/sadhguru-pravachan-on-food.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2018/12/phule1.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2018/09/Narendra-Modi-8.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2016/06/modi-thinking.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2019/12/parliament-CAB.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/Citizenship-Amendment-Bill.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/DIEGO-MARADONA-DAUGHTER-JAN3850.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/12/bhojpuri-video-song.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/12/light-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/railway-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/raod-Accident-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/friend-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/12/CHOUPAL-2-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 विदेशी कंपनी बनने जा रही Bharti Airtel, 4900 करोड़ FDI की मांगी अनुमति 2 रिपोर्ट: इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के एक तिहाई प्रोजेक्ट तय समय से काफी पीछे, 20 फीसदी की बढ़ गई लागत, 3.89 लाख करोड़ का बढ़ा बोझ 3 RBI के पूर्व गवर्नर बोले- PMO ने सारी शक्ति अपने पास रखी, मंत्री के पास नहीं कोई पॉवर, इसलिए बढ़ी आर्थिक मंदी

जस्‍ट नाउX

https://images.jansatta.com/2019/12/parliament-CAB-200x129.jpg?w=100

ओवैसी ने सदन में नागरिकता संशोधन बिल फाड़ा, इस हिस्से को संसद की कार्यवाही से हटाया गया