https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2019/02/18/16_9/16_9_1/Kirti_Azad_suspended_Bihar_BJP_leader_joins_Congress_1550480225.jpg

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर क्यों भड़के कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद?-Video

by

कांग्रेस पार्टी की तरफ से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कीर्ति आजाद को अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की तरफ से चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान के कार्यक्रम ‘चुनावी दंगल’ में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लिया।

कीर्ति आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अवैध कॉलोनियों को पास करने के नाम पर लोगों को धोखा दे रही है। जबकि, दूसरी तरफ उन्होंने दिल्ली सरकार को भी जमकर कोसा।

कीर्ति आजाद ने दिल्ली की हवा और पानी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ लोगों को बरगलाया है, इसके सिवा कुछ भी नहीं किया।

देखिए कीर्ति आजाद के साथ पूरी बातचीत-