https://img.dainiksaveratimes.com/Uploads/img/2019/11/29/5929112019011410.jpg

15 वर्षीय दलित किशोरी का अपहरण कर आरोपी ने किया बलात्कार

by

बलियाः बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित किशोरी का अपहरण कर उससे कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शुक्रवार को बताया कि 15 वर्षीय किशोरी का पिछले दिनों अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसे हरियाणा के पानीपत ले जाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया कि शारदा नन्द राम की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो कानून एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी आनन्द सागर यादव को बृहस्पितवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS

Web Title: 15-year-old Dalit teenager kidnapped and raped by accused