https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2019/11/29/16_9/16_9_1/yeh_saali_aashiqui_1575034542.jpg

वर्धन पुरी की फिल्म ‘ये साली आशिकी’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर आए ये रिएक्शन्स

by

हिंदी सिनेमा के मशहूर खलनायक स्वर्गीय अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने फिल्म ‘ये साली आशिकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। आज इनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वर्धन पुरी के साथ शिवालिका ओबेरॉय है। इनकी भी यह पहली फिल्म है। 

फिल्म ‘ये साली आशिकी’ की कहानी, बॉलीवुड में आई बाकी की लव स्टोरी से काफी अलग है। फिल्म में आप प्यार कम और नफरत ज्यादा देखेंगे। जिसकी वजह से इस फिल्म का नाम ‘ये साली आशिकी’ रखा गया है। फिल्म देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री कर ली है। वर्धन पुरी को एक सच्चे आशिक और पागल प्रेमी के रुप में देखकर आप खुश होंगे। 

फिल्म में वर्धन पुरी का डायलॉग डिलवरी काफी इम्प्रेसिव है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म में काफी शानदार एक्टिंग की है। वहीं शिवालिका ओबेरॉय भी अपने किरदार में पूरी तरह मंझी दिखाई दी हैं। उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। फिल्म में जॉनी लीवर के बेटे जेसी लीवर भी हैं, वे अपने पिता की खासी याद दिलाते हैं। पढ़ें ट्विटर रिव्यू...

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप में ‘सौतन’ का अर्जुन कपूर ने खोला राज!

TMC सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने कराया फोटोशूट, कहा- कोई आपकी चमक छीन नहीं सकता