https://img.dainiksaveratimes.com/Uploads/img/2019/11/29/5829112019124619.jpg

Vastu Tips:  घर में दिशानुसार इस जगह रखें एक्वेरियम, घर में आएगी धन और सुख-समृद्धि   

by

वास्तुशास्त्र का हमारे घर और घर के माहौल में बहुत गहरा स्थान होता है, और सभी घर के वास्तुशास्त्र को सही रखने के लिए वास्तु टिप्स को फाॅलों करते हैं। इसी तरह सभी अपने घर या आफिस में एक्वेरियम रखते हैं, जिसका घर के वास्तुशास्त्र में बहुत महत्व होता है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि एक्वेरियम सिर्फ आपके घर की शोभा ही बढाता है तो आप गलत हैं। वास्तव में अगर आप एक्वेरियम को वास्तु के अनुसार लगाएं तो इससे आपको ढेर सारी खुशियां भी मिलती हैं। तो चलिए जानते हैं एक्वेरियम लगाने के नियमों के बारे में-

- शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन मछलियों को धन का वाहक माना जाता रहा है। चाइनीज वास्‍तु फेंगशुई में भी बताया गया है कि एक्‍वेरियम धन और समृद्धि में वृद्धि करता है।

- वहीं एक्वेरियम को अपने घर में रखते समय आपको दिशा का भी मुख्य रूप से ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करें कि आप अपने घर में एक्‍वेरियम को सदैव घर के उत्‍तर-पूर्व कोने में ही जगह दें।

- साथ ही एक्‍वेरियम के स्‍थान पर किनारे से प्रकाश की उचित व्‍यवस्‍था होनी चाहिए।

- इसके अतिरिक्त एक्वेरियम में यदि नौ मछलियों को रखा जाए तो वह काफी लाभदायक होता है।

- वैसे तो रंग-बिरंगी मछलियां ही एक्‍वेरियम की शोभा बढ़ाती हैंए लेकिन वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार एक्‍वेरियम में एक काली म‍छली सदैव रहनी चाहिए।

- गोल्‍ड फिश को सौभाग्‍यसूचक माना जाता है, इसलिए अपने एक्‍वेरियम में आप गोल्‍ड फिश अवश्‍य डलवाएं।

DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS

Web Title: vastu tips for home