https://images.jansatta.com/2019/11/ch1266384-620x400.jpg?w=680&h=439
बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर: Indian Express

गोडसे पर संसद में 3 घंटे में 2 बार साध्वी प्रज्ञा को मांगनी पड़ी माफी, लोग बोले- सावरकर की ओवरडोज हुई है, वह आपमें छिपे हैं

भोपाल से बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था।

by

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विवादास्पद टिप्पणी पर शुक्रवार को लोकसभा में 3 घंटे में दो बार माफी मांगनी पड़ी। भोपाल से बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था। उन्होंने कहा, ‘मैंने 27 नवंबर को एसपीजी विधेयक पर चर्चा के दौरान नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा, नाम ही नहीं लिया, फिर भी किसी को ठेस पहुंचती हो तो मैं क्षमा चाहती हूं।’

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उनके बयान को ‘तोड़-मरोड़कर पेश किया गया’। हालांकि प्रज्ञा के माफी वाले बयान पर विपक्षी दल संतुष्ट नहीं हुए तथा बिना शर्त माफी की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद प्रज्ञा को बिना शर्त एक बार फिर माफी मांगनी पड़ी।

प्रज्ञा ठाकुर की माफी पर ट्विटर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई। यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कहा कि ‘ साध्वी प्रज्ञा को सावरकर की ओवरडोज हुई है, वह आपमें छिपे हुए हैं।’

https://images.jansatta.com/2019/11/tweet5.jpg

एक यूजर कहते हैं ‘इसे कहते हैं अच्छा संघी जल्दी से माफी मांग लेता है।’ एक यूजर ने कहा ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह वालो ने कभी माफी नही मांगी उन से कब माफी मंगवा रहे हो खान मार्किट वालों।’

https://images.jansatta.com/2019/11/tweet1-6.jpg

एक अन्य यूजर ने कहा ‘दिन में दूसरी बार माफी! भाई लोग, सावरकर का ओवरटेक हो गया क्या? या और 2-4 बार एलोपोजी करनी पड़ेगी?’

https://images.jansatta.com/2019/11/tweet4.jpg

गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था। कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को भी इस विषय को सदन में उठाया।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2019/11/PANKHURI-ANIL-YADAV-1.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/kanpur85.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/advocate-threatened-judge_jpeg.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/baby-dead85-4.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/Kumar-Vishwas-1.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2015/08/Mamata-Banerjee-2.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/10/Horoscope.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/11/ram-bhajan.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/11/lana-and-lashley1-horz850.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/11/gene-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/11/maharashra-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/11/cracker-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/11/goa-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/11/CHOUPAL-22-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 10 माह से वेतन न मिलने के कारण बीएसएनएल के 12 कर्मियों ने की आत्महत्या 2 महाराष्ट्र में 10 रुपए में खाना और नौकरियों में स्थानीय लोगों को मिलेगी तरजीह, उद्धव सरकार सबसे पहले करेगी ये काम 3 महाराष्ट्र अघाड़ी के खिलाफ SC ने खारिज की याचिका, जज बोले- हमसे न करें उम्मीद, राजनीतिक दल अपने वादे खुद लागू करें

जस्‍ट नाउX

https://images.jansatta.com/2019/11/Capture-21-200x129.jpg?w=100

15 दिसंबर तक बढ़ी FASTag की मियाद, एक तारीख से नहीं वसूला जाएगा डबल यूजर चार्ज