https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2019/11/jawan-4.jpg

सैन्य सम्मान के साथ हाडा के जवान कश्मीर सिंह को दी अंतिम विदाई

हार्ट अटैक से हुई थी जवान की मौत, पिथौरागढ़ में था तैनात

रविंद्र चौधरी/ फतेहपुर। हाडा पंचायत के जवान कश्मीर सिंह को शुक्रवार सुबह नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हाडा गांव में किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2019/11/jawan.jpg

हाडा पंचायत के जवान कश्मीर सिंह का शव आज सुबह सात बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव को देखते ही जवान की पत्नी व दोनों बच्चे बिलख पड़े। कश्मीर सिंह की गत दिवस हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हाडा निवासी कश्मीर सिंह (47) पुत्र ज्ञान सिंह देहरादून के समीप पिथौरागढ़ में सेना के विंग आरटी में तैनात था।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2019/11/jawan-2.jpg

हाडा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान को अन्तिम विदाई दी गई। कश्मीर सिंह के पुत्र प्रतीक ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी है। जेसीओ गुलेर चंद की अगुवाई में धर्मशाला के मैक्लोडगंज से आई 16-पंजाब रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें सलामी दी है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार फतेहपुर सुरेश कुमार ,एएसआई रमेश चंद व उनकी टीम जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2019/11/jawan-1.jpg

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें…