https://images.jansatta.com/2019/11/EPS_JPG-620x400.jpg?w=680&h=439
नौकरी की अवधि सीमा 10 वर्ष होनी जरूरी है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

EPS में हर महीने सैलरी से कट जाता है पैसा, जानिए- कितनी मिलेगी पेंशन, कैसे होता है कैलकुलेट?

हालांकि 50 साल की उम्र पूरी कर लेने और 58 साल की उम्र से पहले भी पेंशन लेने का विकल्प चुना जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि ऐसे में आपको घटी हुई पेंशन मिलेगी और इसके लिए फॉर्म 10D भी भरना होगा।

by

निजी सेक्टर के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की सैलरी से अक्सर EPS काटा जाता है। EPS क्या है…? कर्मचारियों को EPS से क्या लाभ है और कटे हुए पैसे कैसे और कब मिलेंगे…? यह जानना बेहद जरुरी है। दरअसल प्राइवेट सेक्टर के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को मासिक पेंशन का लाभ मिले इसी मकसद से इंप्लाई पेंशन स्कीम 1995 (EPS), की शुरुआत की गई थी।

कंपनी अपने कर्मचारी के सैलरी से 12 फीसदी का EPF के लिए काटती है। जिसमें 8.33 प्रतिशत हिस्सा EPS में जाता है। कंपनी EPS में अधिकतम 1250 रुपए का मासिक योगदान कर सकती है। EPF स्कीम का फायदा वहीं कर्मचारी उठा सकते हैं जिनकी उम्र 58 साल हो चुकी हो। हालांकि 50 साल की उम्र पूरी कर लेने और 58 साल की उम्र से पहले भी पेंशन लेने का विकल्प भी चुना जा सकता है। पेंशन हासिल करने के लिए नौकरी का कार्यकाल कम से कम 10 साल तक होना चाहिए।

EPS के तहत कितनी सैलरी मिलेगी और कैसे इसे कैलकुलेट किया जाता है? यह जानना बहुत जरूरी है। आपको मासिक पेंशन कितना होता है यह जानने के लिए आप बेसिक सैलरी और DA अमाउंट को जोड़ सकते हैं। बेसिकल सैलरी और DA को जोड़ने से मतलब है नौकरी छोड़ने से पहले के पिछले 5 वर्ष की सैलरी का औसत।

पेंशन योग्य सेवा यानी 16 नवंबर 1995 के बाद नौकरी में गुजारी गई अवधि। ध्यान रहे EPS के तहत मैक्सिमम पेंशनेबल सैलरी लिमिट 15000 रुपये प्रतिमाह तक है। यानी इतने ही बेसिक+ DA अमाउंट पर पेंशन कटेगी, फिर चाहे कर्मचारी की सैलरी कितनी ही ज्यादा क्यों न हो जाए।

वैसे तो पेंशन पाने के लिए नौकरी का कार्यकाल 10 साल होना चाहिए। लेकिन 9 साल 6 महीने की नौकरी को भी 10 साल ही माना जाता है। हालांकि 50 साल की उम्र पूरी कर लेने और 58 साल की उम्र से पहले भी पेंशन लेने का विकल्प चुना जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि ऐसे में आपको घटी हुई पेंशन मिलेगी और इसके लिए फॉर्म 10D भी भरना होगा।

ये खबरें पढ़ीं क्‍या?

https://www.jansatta.com/wp-content/themes/vip/jansatta2015/images/popup-close.png
https://images.jansatta.com/2019/11/PANKHURI-ANIL-YADAV-1.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/kanpur85.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/dead-body85-4.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/baby-dead85-4.jpg?w=250&h=166
https://images.jansatta.com/2019/11/Kumar-Vishwas-1.jpg?w=250&h=166

अपडेट

सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई

https://images.jansatta.com/2019/10/Horoscope.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/11/ram-bhajan.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/11/vasu.jpg?w=240&h=160
https://images.jansatta.com/2019/11/lana-and-lashley1-horz850.jpg?w=240&h=160

जनसत्ता विशेष

https://images.jansatta.com/2019/11/gene-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/11/maharashra-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/11/cracker-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/11/goa-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/11/CHOUPAL-22-200x129.jpg?w=120&h=77

अजीबो-गरीब खबरें

https://images.jansatta.com/2019/08/DOG-RAPED-IN-MUMBAI_JPG-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/08/water-sommelier-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/high-speed-train-1-200x129.jpg?w=120&h=77
https://images.jansatta.com/2019/03/holi-2-1-200x129.jpg?w=120&h=77

Next Stories 1 Post Office ATM: मात्र 20 रुपये में भी यहां खोल सकते हैं अकाउंट, दूसरी शाखा में ट्रांसफर और ATM कार्ड की भी है सुविधा 2 AADHAAR CARD यूजर्स हो जाएं खुश, अब मोबाइल पर चुटकियों पर कर सकेंगे डाउनलोड, मिलेगी ऑफलाइन eKYC की भी सुविधा 3 नौकरी शुरू करते ही लेंगे LIC का ये प्लान तो बन जाएंगे करोड़पति, रोजाना 220 रुपये के निवेश पर मिलेगा 1.17 करोड़ का रिटर्न्स

जस्‍ट नाउX

https://images.jansatta.com/2019/11/Capture-21-200x129.jpg?w=100

15 दिसंबर तक बढ़ी FASTag की मियाद, एक तारीख से नहीं वसूला जाएगा डबल यूजर चार्ज